एनटीपीसी में सीआईएसएफ का अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान
चतरा, अप्रैल 19 -- टंडवा निज प्रतिनिधि। टंडवा स्थित नॉर्थ कर्णपुरा सुपर थर्मल पावर परियोजना परिसर में कार्यरत केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की फायर टीम द्वारा अग्निशमन जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत रविवार को टाउनशिप में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कर्मचारियों, महिलाओं एवं बच्चों को आग से बचाव के उपाय तथा आपात स्थिति में अपनाई जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही अग्नि सुरक्षा से संबंधित जागरूकता फैलाते हुए सभी प्रतिभागियों को व्यावहारिक अभ्यास (डेमो) भी कराया गया, जिससे वे आपात परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया दे सकें। कार्यक्रम के दौरान ज्योत्स्ना त्रिपाठी, अध्यक्ष, वसुंधरा लेडीज़ क्लब सहित अन्य गणमान्य अतिथिगण एवं वसुंधरा लेडीज़ क्लब की सदस्याएं उपस्थित रहीं। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.