औरैया, फरवरी 17 -- दिबियापुर, संवाददाता। एनटीपीसी औरैया अब पारंपरिक ऊर्जा के साथ-साथ हरित ऊर्जा पर तेजी से फोकस बढ़ा रहा है। मंगलवार को एनटीपीसी ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित प्रेस वार्ता में परियोजना प्रमुख शुभाशीष गुहा ने बताया कि औरैया परियोजना परिसर में एक मेगावाट क्षमता का अतिरिक्त सोलर प्लांट लगाने के लिए उपयुक्त स्थान चिन्हित कर लिया गया है। इसके साथ ही परियोजना की स्थापित क्षमता 703 मेगावाट पर पहुंच गई है और संयंत्र मांग के अनुसार कभी भी पूर्ण क्षमता से बिजली उत्पादन करने में सक्षम है। उन्होंने बताया कि औरैया परियोजना में 663 मेगावाट क्षमता की गैस आधारित इकाइयां संचालित हैं, जबकि 40 मेगावाट बिजली का उत्पादन सोलर परियोजना से हो रहा है। सुबह-शाम की पीक डिमांड को पूरा करने के लिए गैस आधारित उत्पादन भी पूरी क्षमता से किया जा रहा है। टाउनशि...