हजारीबाग, मार्च 26 -- केरेडारी, प्रतिनिधिएनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड के पकरी बरवाडीह नॉर्थ वेस्ट कोल माइनिंग प्रोजेक्ट की ओर से बेलतु पंचायत अंतर्गत जमीरा गांव स्थित मंदिर का सौंदर्यीकरण कार्य किया गया। सौंदर्यीकृत मंदिर का उद्घाटन बुधवार को जगृति महिला संघ की अध्यक्षा अनीता दास द्वारा एनटीपीसी के कर्मचारियों एवं ग्रामवासियों की उपस्थिति में फीता काटकर किया गया। इस पहल से मंदिर का स्वरूप अधिक आकर्षक एवं सुव्यवस्थित हो गया है। जिससे श्रद्धालुओं को एक स्वच्छ एवं शांत वातावरण उपलब्ध होगा।इस अवसर पर अनीता दास ने एनएमएल पीबी-एनडब्ल्यू सीएमपी के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहलें समाज और संगठन के बीच संबंधों को मजबूत करती हैं। ग्रामीणों ने भी इस कार्य के लिए आभार व्यक्त करते हुए इसे सामुदायिक जीवन के लिए लाभकारी बताया।...