रामगढ़, मई 24 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक पीवीयूएनएल शाखा पतरातू का साप्ताहिक बैठक रविवार को हुआ। जिसकी अध्यक्षता भाकपा अंचल सचिव सह  एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक शाखा सचिव मनोज कुमार महतो ने किया। इस बैठक में मजदूरों की समस्याओ व स्थानीय युवाओं को पीवीयूएनएल मे रोजगार को लेकर चर्चा किया गया। वहीं मनोज महतो ने कहा कि पीवीयूएनएल पतरातू में भेल की ओर से संचालित जितने भी कंपनियां है। उसमें अधिकतर कंपनियां मजदूरों को जब चाहे तब काम से निकाल दे रही है, बिना फूल और फाइनल सेटलमेंट दिए ही मजदूरों को जब चाहे तब काम से बैठा दे रही है। यह भी पढ़ें- बागजाता माइंस में मिसनेलियस मैन पावर के 65 मजदूर 3 महीने काम से हैं वंचित, 1 जून से आंदोलन का लिया निर्णय साथ ही बहुत से एजेंसियों के मजदूरों को इपीएफ का भुगतान नहीं कर रही है। न्यूनत...