नई दिल्ली, मार्च 3 -- नई दिल्ली। विद्युत मंत्रालय ने सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली उत्पादक कंपनी एनटीपीसी के नए प्रमुख की तलाश के लिए एक 'खोज-सह-चयन समिति' गठित करने का निर्णय लिया है। यह फैसला लोक उपक्रम चयन बोर्ड (पीईएसबी) द्वारा इस पद के लिए किसी उपयुक्त उम्मीदवार का चयन न कर पाने के बाद लिया गया है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अधीन पीईएसबी ने एनटीपीसी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक पद के लिए एक दर्जन उम्मीदवारों का साक्षात्कार लिया था। वर्तमान प्रमुख गुरदीप सिंह का कार्यकाल 31 जुलाई, 2025 को समाप्त होना था, लेकिन उत्तराधिकारी न मिलने के कारण उनकी सेवा को एक अगस्त, 2026 तक के लिए बढ़ा दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.