हजारीबाग, फरवरी 6 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि एनटीपीसी एनएमएल पंकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना के द्वारा शुक्रवार को कन्या मध्य विद्यालय बडकागांव के विद्यार्थियों को सोलर लैम्प वितरित किया गया। यह पहल विद्यार्थियों को पढ़ने में सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है। सोलर लैम्प की सहायता से विद्यार्थियों को अब बिजली की अनुपलब्धता की स्थिति में भी निर्बाध रूप से अध्ययन करने में सुविधा होगी, जिससे उनकी तैयारी और बेहतर हो सकेगी। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक ने इस सराहनीय पहल के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। कहा कि यह प्रयास विद्यार्थियों के शैक्षणिक उत्थान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।बड़कागांव पी 1 सोलर लाइन वितरण करते एनटीपीसी के अधिकारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...