रांची, अगस्त 9 -- खूंटी, प्रतिनिधि। खूंटी की प्रतिभावान तीरंदाज नेहा नाग का चयन द्वितीय एनटीपीसी नेशनल आर्चरी टूर्नामेंट के लिए हुआ है। राष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 18 से 26 अगस्त तक बोकारो के मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम में आयोजित होगी। प्रतियोगिता में देशभर के प्रतिभावान तीरंदाज हिस्सा लेंगे। नेहा नाग पूर्व में वीर बिरसा तीरंदाजी अकादमी की प्रशिक्षु रह चुकी हैं। वर्तमान में वह रांची स्थित एसएआई सेंटर में नियमित रूप से तीरंदाजी का अभ्यास कर रही हैं। लगातार अभ्यास, मेहनत और बेहतर प्रदर्शन के दम पर उन्होंने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाई है। खूंटी जिला तीरंदाजी संघ ने उनके चयन पर बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं। संघ के अध्यक्ष कोचे मुंडा, सचिव बसंत कुमार, रोशन कुमार, अपूर्व कुमार म...