चतरा, अक्टूबर 1 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। एनटीपीसी के नोर्थ कर्णपुरा पावर प्लांट लो टेंडर रेट का शिकार बन चुका है। ट्रांसपोर्टिग कंपनियों द्वारा 30 से 35 फीसदी लो रेट डालकर टेंडर हासिल की होड़ से करणपुरा प्लांट की भट्टा बैठने वाली है। इधर लो रेट डालकर टेंडर लेने वाली ओसेल और नक्कास ट्रांसपोर्टिग जैसे कंपनियों को कोयला और ऐशपौंड ढुलाई करने में पसीने पसीने होना पड़ रहा है। बताया गया जिस पावर प्लांट को हर रोज लगभग 1100 हाइवा कोयला चाहिए वह छह सौ से लेकर सात सौ में सीमट जा रहा है। जिससे बिजली उत्पादन में 50 फीसदी गिरावट बरकरार है।1980 मेगावाट की जगह लगभग एक हजार मेगावाट बिजली उत्पादन पिछले 15 दिनों से हो रही है। जानकारी के अनुसार चंद्रगुप्त आम्रपाली समेत अन्य कोल परियोजना से ओसेल, नक्काश समेत अन्य कंपनियों को कोयला ढोना है। जबकि ऐशपौंड ढूलाई में...