हजारीबाग, मई 12 -- केरेडारी, प्रतिनिधि। एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड की चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना की ओर से सामुदायिक विकास एवं निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व पहल के तहत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, केरेडारी में स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में छात्राओं एवं विद्यालय कर्मियों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, चिकित्सीय परामर्श तथा आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया गया।

चिकित्सा शिविर का उद्देश्य इस चिकित्सा शिविर का मुख्य उद्देश्य छात्राओं के बीच स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना तथा बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना था। शिविर में चिकित्सकों की टीम द्वारा मरीजों की जांच कर आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी गई। साथ ही विभिन्न सामान्य बीमारियों का उपचार भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान कुल 105 मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ...