चतरा, मई 15 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा, टंडवा में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए ग्रीष्मकालीन समर कैंप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न रचनात्मक, शैक्षणिक एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समर कैंप की शुरुआत प्राचार्य उत्तम कुमार रॉय के आशीर्वचनों और शुभकामना संदेश से हुआ। समर कैंप के आज प्रथम दिवस के दौरान बच्चों को एरोबिक योग, जूडो, कराटे, ताइक्वांडो, खो- खो, कबड्डी, क्रिकेट, एथेलेटिक्स,कला एवं शिल्प, योग, नृत्य, संगीत, खेलकूद, पेंटिंग, विज्ञान प्रयोग, भाषण कला तथा व्यक्तित्व विकास से संबंधित गतिविधियों का प्रशिक्षण प्रशिक्षकों द्वारा दिया गया। यह भी पढ़ें- सरकारी स्कूलों में 19 से लगेगा समर कैं...