चतरा, अप्रैल 10 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी, नॉर्थ करणपुरा, टंडवा में नए शैक्षणिक सत्र 2026-2027 वैदिक परंपरा के अनुरूप हवन-पूजन के साथ आरंभ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण एवं हवन से हुई, जिसमें विद्यालय के प्राचार्य यूके रॉय, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया। हवन के माध्यम से विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं शैक्षणिक सफलता की कामना की गई। विद्यालय के प्राचार्य यूके रॉय ने अपने संबोधन में कहा कि डीएवी संस्थान की शिक्षा पद्धति वैदिक मूल्यों एवं आधुनिक ज्ञान का समन्वय है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और नैतिक मूल्यों को अपनाते हुए नए सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.