चतरा, अप्रैल 18 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा, टंडवा में सीआईएसएफ द्वारा अग्निशमन सेवा सप्ताह का आयोजन किया गया। वहीं महात्मा हंसराज जयंती को श्रद्धा और उत्साह के साथ समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक परंपरानुसार हवन और भजन से हुआ। इस दौरान विद्यालय परिसर में विशेष प्रार्थना सभा, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा प्रेरणादायी भाषणों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने महात्मा हंसराज के आदर्शों, सेवा, समर्पण और शिक्षा के प्रति निष्ठा को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि महात्मा हंसराज ने शिक्षा के क्षेत्र में समाज को नई दिशा दी और डीएवी संस्थानों की स्थापना कर शिक्षा के प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दिया। यह भी प...