चतरा, मार्च 22 -- टंडवा निज प्रतिनिधि। एनटीपीसी के ऐशपौंड ढुलाई के लिए वित्तीय साल 2026-27 के लिए 22 ट्रांसपोर्टिग कंपनियों ने टेंडर प्रक्रिया में शामिल हुए हैं। इसमें आधा दर्जन को ही ऐशपौंड ढोने का टेंडर मिलेगा। पिछले दो साल के रिकार्ड को देखें तो जो कंपनी एलवन होती है उसके प्राइस बिड पर ही पांच कंपनियां को ढोने के एनटीपीसी अधिकृत करता है। जानकारी के 25-26 में 27 फीसदी लो टेंडर था जबकि 24-25 में लगभग 19 फीसदी लो रेट पर ऐशपौंड की ढुलाई हुई थी। जानकारों की मानें तो ऐशपौंड की ढुलाई में अनियमितता बरतने और सड़क व जंगलों में ऐश गिराने के आरोप में आधा दर्जन ट्रांसपोर्टिग कंपनियों पर एनटीपीसी प्रबंधन द्वारा लगभग साठ लाख पेनाल्टी लगाया गया। इस बार कंपनियों पर लगाम लगाने के लिए प्रबंधन ने दस करोड़ बीजी जमा करने का शर्त लगाया है। फिलहाल प्राइस बीड खु...