हजारीबाग, मई 9 -- केरेडारी, प्रतिनिधि। एनटीपीसी एनएमएल केरेडारी के सीकरी साइड ऑफिस में शनिवार को मातृ दिवस के अवसर पर भावपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन केवल उत्सव तक सीमित नहीं रहा, बल्कि माताओं के त्याग, समर्पण और निःस्वार्थ प्रेम को सम्मान देने का माध्यम बना। यह भी पढ़ें- माता के ममतामई आंचल की छांव में ही मानव, मानव बन पाता है : सुबोधकार्यक्रम का आयोजन संस्कृती महिला समिति के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में स्नेह, सम्मान और आत्मीयता का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान सहयोगी कार्यबल की माताओं को उनके अथक परिश्रम, परिवार एवं कार्यस्थल के प्रति समर्पण और महत्वपूर्ण योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्कृती महिला समिति की अध्यक्ष पूर्णिमा श्रीखंडे एवं उपाध्यक्ष मीनाक्षी सक्सेना की गरिमामयी उ...