भागलपुर, मार्च 2 -- एनटीपीसी कहलगांव स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में शुक्रवार को आयोजित समारोह में रसायन विभाग के प्रबंधक परशुराम प्रसाद साह की दो पुस्तकों "मेक केमिस्ट्री ईजी" एवं "अधूरा सफर" का लोकार्पण किया गया। लेखक ने बताया कि "मेक केमिस्ट्री ईजी" माध्यमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए तैयार की गई रसायन विज्ञान की पुस्तक है, जिसमें मूलभूत सिद्धांतों को सरल एवं छात्र-हितैषी शैली में प्रस्तुत किया गया है। वहीं "अधूरा सफर" जीवन यात्रा, संघर्ष, मित्रता और लक्ष्य के प्रति समर्पण पर आधारित भावनात्मक काव्य कृति है। समारोह में परियोजना प्रमुख रवींद्र पटेल, महाप्रबंधक (ओ एंड एम) मनोरंजन परिदा, मानव संसाधन प्रमुख मनोरंजन सारंगी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...