गंगापार, फरवरी 5 -- चार दिन पूर्व मेजा ऊर्जा निगम गेट के पास से चोरी गई बाइक को पुलिस ने बरामद कर लिया। चोर के खिलाफ लिखापढ़ी कर जेल भेज दिया। कोतवाल मेजा दीन दयाल सिंह ने बताया कि खीरी थाना के कटघर बहरैचा गांव निवासी अनुपम तिवारी मेजा ऊर्जा निगम के आशीष इंटर प्राईजेज में आपरेटर के पद पर कार्यरत हैं। 30 जनवरी की रात अपनी बाइक खड़ी कर एनटीपीसी में काम करने चला गया तो उसकी बाइक चोरी हो गई। पुलिस चेंकिग के दौरान बाइक चोर कोहड़ार खीरी मार्ग पर स्थित जंगल के पास मिल गया। उप निरीक्षक देवेन्द्र कुमार व उनके साथ रही पुलिस बाइक चोर को थाने ले गई। पूछताछ में बाइक चोर ने अपना नाम हर्ष प्रताप सिंह पुत्र निर्दोष सिंह निवासी खैरा थाना जिगना मिर्जापुर बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.