चतरा, अप्रैल 15 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। चतरा जिला प्रशासन द्वारा जनकल्याण एवं समावेशी विकास के उद्देश्य से दो महत्वपूर्ण पहल करते हुए सीसीएल चंद्रगुप्त और एनटीपीसी टंडवा के साथ अलग-अलग समझौता ज्ञापन (एमओयू) संपन्न किया गया है। सीसीएल चंद्रगुप्त के साथ संपन्न एमओयू के तहत इटखोरी प्रखंड के 28 बिरहोर परिवारों के आवासों की मरम्मत की जाएगी। इसके लिए कुल 28,21,700 रुपये की प्राक्कलित राशि खर्च की जाएगी। वहीं, एनटीपीसी टंडवा के साथ किए गए एमओयू के तहत जिले के चतरा, सिमरिया, टंडवा, हंटरगंज और इटखोरी प्रखंडों में स्थित प्रथम चरण में कुल 25 आंगनबाड़ी केंद्रों को मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए 1,08,07,500 रुपये की प्राक्कलित राशि निर्धारित की गई है। मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों और महिलाओं को बेहतर पोषण, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.