सोनभद्र, दिसम्बर 10 -- बीजपुर(सोनभद्र), हिन्दुस्तान संवाद। एनटीपीसी परियोजना के नगर अनुरक्षण कार्यालय में एक व्यक्ति का संदिग्ध परस्थितियों में लटकता हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया। वह अनुरक्षण कार्यालय में सफाई कर्मी के पद पर कार्य करता था। सुबह छह बजे वह ड्यूटी पर आया था। सुबह नौ बजे अन्य कर्मियों के पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है। बीजपुर थाना क्षेत्र के टोला गांधी धाम निवासी 55 वर्षीय भाईलाल पुत्र स्व. विशेश्वर ठेकेदार के माध्यम से एनटीपीसी के नगर अनुरक्षण कार्यालय में सफाई कर्मी के तौर पर काम करता था। बुधवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे वो काम पर आया। उसने टीएसटी मशीन पर पंचिग के बाद अपना काम शुरू कर दिया। उसने आफिस में साफ सफाई भी की। सुबह करीब 9 बजे जब अन्य कर्मी आफिस...