प्रयागराज, जुलाई 8 -- आरआरबी एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2024 का अभिलेखीय सत्यापन और मेडिकल 20 जुलाई से 13 अगस्त तक होगा। जुलाई में 20, 21, 22, 27 और 30 तारीख को डीवी किया जाएगा। अगस्त में तीन, चार, पांच, छह, 10, 11, 12 और 13 अगस्त को प्रक्रिया चलेगी। आरआरबी प्रयागराज में पहले डीवी के लिए 334 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं। अखिल भारतीय स्तर पर इस भर्ती में 3445 पद हैं। इसमें कमर्शियल-कम-टिकट क्लर्क के 2022, जूनियर क्लर्क-कम-टाइपिस्ट 990, अकाउंट्स क्लर्क 361 और ट्रेन क्लर्क के 72 पद शामिल हैं। आरआरबी प्रयागराज के अंतर्गत कुल 389 पद हैं। यह भी पढ़ें- Railway Apprentice Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए रेलवे में 1853 अप्रेंटिस पदों पर निकली भर्ती, आज ही करें आवेदन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...