जमशेदपुर, मार्च 2 -- गोलमुरी स्थित एनटीटीएफ के हॉस्टल में रविवार रात एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी पहचान एनटीटीएफ के मेकाट्रॉनिक्स फाइनल ईयर के छात्र आदित्य कुमार के रूप में हुई है। हॉस्टल के अन्य छात्रों ने आदित्य को फंदे पर लटका पाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आदित्य मूल रूप से बिहार के आरा का रहने वाला था। वह जिला पार्षद कविता परमार के चचेरे भाई का बेटा था। कविता परमार ने बताया कि घटना के वक्त बारीडीह में थीं, तभी हॉस्टल से फोन आया कि आदित्य ने आत्महत्या कर ली है। कविता परमार के अनुसार, आदित्य अपने प्लेसमेंट को लेकर परेशान था। उसने शनिवार को एक कंपनी के लिए इंटरव्यू भी दिया था, पर उसका सेलेक्शन नहीं हो पाया था। इधर, हॉस्टल में छात्रों के बीच चर्चा है कि...