पीलीभीत, फरवरी 14 -- पीलीभीत। पीलीभीत में शनिवार को संचार सेवाएं अचानक चरमरा गई। बरेली में एनटीआर केबल के कटने के बाद लोगों के मोबाइल खिलौना बन गए। यही नहीं विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर)अभियान का पूरा काम ठप हो गया। इस मामले की जानकारी संचार निगम को दी गई तब पूरे प्रकरण में फाल्ट होने की बात सामने आई। बताया गया की टीम बरेली में फाल्ट को ठीक करने में जुटी हुई है अपराह्न बाद तक संचार सेवाएं दुरुस्त हो सकती हैं। शनिवार को सुबह अचानक 10 बजे एनटीआर केवल में फाल्ट आ गया। इससे पीलीभीत समेत मंडल के अन्य जिलों पर भी असर हुआ है। लाखों मोबाइल खिलौना बन गए और लोग अपने प्रिय जनों से संपर्क करने को लेकर परेशान रहे। इसी प्रक्रिया में भारत निर्वाचन आयोग के अंतर्गत किए जा रहे सत्यापन एवं निर्वाचन संबंधी अन्य कार्यों में भी व्यवधान आ गया। पूरा काम ठप हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.