पीलीभीत, फरवरी 15 -- पीलीभीत, हिटी। जिले में संचार सेवाएं अचानक चरमरा गईं। बरेली में एनटीआर (नार्दन टेलीकॉम रीजन) आप्टिकल फाइवर केबल कटने से सैकड़ों मोबाइल खिलौना बन गए। यही नहीं विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान का पूरा ठप हो गया। इस मामले की जानकारी संचार निगम को दी गई तब फाल्ट होने की बात सामने आई। सुबह साढ़े नौ बजे से आई तकनीकी खामी को दोपहर डेढ़ बजे के बाद सही किया जा सका। शनिवार सुबह अचानक एनटीआर ओएफसी में फाल्ट आ गया। इससे पीलीभीत समेत मंडल के अन्य जिलों पर भी असर हुआ। हजारों मोबाइल फोन खिलौना बन गए और लोग अपने प्रियजनों से संपर्क करने को लेकर परेशान रहे। इस कारण एसआईआर में नोटिस और सत्यापन समेत निर्वाचन संबंधी अन्य कार्यों में व्यवधान आ गया। पूरा काम ठप हो गया। जिला निर्वाचन कार्यालय में भी नेटवर्क ना होने से कर्मचारी परेशान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.