प्रयागराज, अगस्त 10 -- प्रयागराज। नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय के विधि संकाय के पांच वर्षीय एकीकृत बीकॉम-एलएलबी पाठ्यक्रम को बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई), नई दिल्ली की मान्यता मिल गई है। विश्वविद्यालय के अनुसार 24 जुलाई को हुए निरीक्षण के आधार पर सत्र 2026-27 के लिए यह मान्यता प्रदान की गई है। पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया 10 अगस्त से शुरू होगी। इसमें विद्यार्थियों को वाणिज्य और विधि का समन्वित अध्ययन कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...