गुमला, जून 23 -- चैनपुर।चैनपुर प्रखंड क्षेत्र में एनजीटी के प्रतिबंध के बावजूद नदियों से अवैध बालू खनन और बिक्री का कारोबार जारी है। स्थानीय लोगों के अनुसार बालू माफिया विभिन्न नदियों से बालू निकालकर उसका भंडारण कर रहे हैं और ट्रैक्टरों के माध्यम से ऊंचे दामों पर बिक्री कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन की जानकारी में यह कारोबार चल रहा है, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। सोमवार को प्रेमनगर में पुलिस की मौजूदगी में बालू लदा ट्रैक्टर डंपिंग करता दिखा। लोगों ने अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...