रुद्रपुर, दिसम्बर 21 -- रुद्रपुर। इंदिरा बंगाली कॉलोनी निवासी एक एनजीओ संचालिका के बेटे के साथ मारपीट कर उसे लहूलुहान करने का आरोप लगा है। पीड़िता के अनुसार दीपावली के दौरान मोहल्ले में आतिशबाजी को लेकर हुए विवाद में कुछ युवकों ने मकान स्वामी से मारपीट की थी। उस समय बीच-बचाव करने पर युवकों ने उनके बेटे से रंजिश पाल ली। शनिवार रात उनका बेटा आइसक्रीम पार्लर पर बैठा था, तभी तीन-चार नकाबपोश युवक पहुंचे और अचानक मारपीट करते हुए तलवार से हमला कर दिया। घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि तहरीर और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.