बदायूं, मार्च 25 -- मलिकपुर ग्राम पंचायत के पटपरागंज गोशाला में गायों की दुर्दशा को लेकर उत्पन्न हुए विवाद के बाद बीडीओ सर्वज्ञ अग्रवाल ने ब्लॉक क्षेत्र की पटपरागंज, खजुरारा पुख्ता, बुटला दौलत और रौली ग्राम पंचायत की गोशालाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी जगह अवस्थाएं पाए जाने पर एनजीओ से गोशालाओं का चार्ज हटाने की संतुति करते हुए सीडीओ को रिपोर्ट भेज दी है। जिससे गोशालाओं का संचालन एनजीओ से हटना तय माना जा रहा है। मंगलवार को बीडीओ सर्वज्ञ अग्रवाल ने बताया एनजीओ संचालक गो आश्रय स्थल पर मौजूद गोवंशों के लिए चारे का इंतजाम नहीं करवा पा रहे हैं। नहीं उनकी देख रेख सही से हो पा रही है। यह हाल लगभग सभी गोशाला में देखने को मिला है। उन्होंने बताया कि अब गोशालाओं का संचालन ग्राम प्रधान या फिर किसी दूसरे एनजीओ को सौंपा जाएगा। पिछले दिनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.