बदायूं, अक्टूबर 6 -- दानवीर जनकल्याण समिति को पनपाने वाले सीवीओ कार्यालय में तैनात रहे बाबू की करतूतों का पूरा चिठ्ठा तैयार कर शासन को मेल के माध्यम से भेज दिया गया है। इस मामले में संबंधित बाबू पर कार्रवाई तय मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि संबंधित एनजीओ के लिये बाबू ने ही 10 गोशाला दिलाईं थीं। म्याऊं ब्लॉक के अभिगांव गोशाला की घटना के बाद बीते दिनों पशुपालन विभाग के डायरेक्टर डॉ. राजेंद्र प्रसाद माहौर ने गोशाला का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्हें सीवीओ कार्यालय में तैनात रहे एक बाबू की कारगुजारियों से अवगत कराया गया। डायरेक्टर को पता चला कि संबंधित बाबू रिलीव होने के दौरान गोशाला से संबंधित पूरा रिकार्ड कंप्यूटर से डिलीट कर जा चुका है। डायरेक्टर ने संबंधित बाबू की कारगुजारियों की पूरी डिटेल मांगी, जिसे बनाकर मेल कर दिया गया है। बताय...