रिषिकेष, मई 13 -- निर्मल आश्रम ज्ञान दान अकादमी (एनजीए) के विद्यार्थियों ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शत-प्रतिशत परिणाम प्राप्त किया। विद्यालय की मेधावी छात्रा इशिता सिंह ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। होनहार बेटी की कामयाबी पर न सिर्फ माता-पिता, बल्कि स्कूल प्रबंधन व शिक्षकों में भी खुशी से गदगद दिखे। बुधवार को परिणाम में श्वेता यादव ने 98.2 फीसदी अंक से द्वितीय, प्रीतिका ने 96.8 प्रतिशत अंक से तृतीय, निहारिका निषाद ने 96.6 अंकों से चतुर्थ व अंशिका ने 96.2 अंक के साथ पंचम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के अधिकांश विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित कर प्रतिभा, अनुशासन और कठिन परिश्रम का उत्कृष्ट परिचय दिया। यह भी पढ़ें- डीएसबी के होनहारों...