मुंगेर, मार्च 12 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। जिले के स्वास्थ्य केंद्रों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की कवायद तेज हो गई है। इसी कड़ी में बुधवार को धरहरा प्रखंड स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (एचडब्ल्यूसी) महगामा का एनक्वास सर्टिफिकेशन के लिए दो सदस्यीय केंद्रीय टीम द्वारा ऑनलाइन असेसमेंट किया गया। जिला गुणवत्ता यकीन सलाहकार डॉ. मनीष सामंत देव ने बताया कि केंद्रीय टीम की सदस्य डॉ. ममता रानी पंडा और डॉ. निशा सिंह राणा ने महगामा केंद्र की सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। असेसमेंट के दौरान टीम ने मुख्य रूप से केंद्र का भवन और उपलब्ध भौतिक सुविधाएं, रिकॉर्ड कीपिंग और आधिकारिक फाइलों का अपडेशन, संक्रमण नियंत्रण और केंद्र की स्वच्छता व्यवस्था तथा केंद्र पर दवाओं की उपलब्धता और मरीजों को मिलने वाली पैथोलॉजिकल जांच के सुविधाओं की जांच की। ​जांच...