उरई, अक्टूबर 1 -- उरई, संवाददाता। भारत सरकार ने मार्च 2027 तक सभी चिकित्सा इकाइयों के एनक्वास सर्टिफिकेशन का लक्ष्य रखा है। इसी क्रम में जिला पुरुष चिकित्सालय उरई को एनक्वास कराने की तैयारी तेज हो गई है। सीएमओ डॉ हरिनंदन प्रसाद ने बुधवार को क्वालिटी एश्योरेंस कार्यक्रम के तहत समीक्षा बैठक लेते हुए नवंबर माह में जिला अस्पताल के दस्तावेज सक्षम पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए। जनपदीय परामर्शदाता क्वालिटी एश्योरेंस डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि एनक्वास के लिए जिला पुरुष अस्पताल के 13 विभागों- इमरजेंसी, ओपीडी, आईपीडी, ओटी, लेबोरेटरी, पैथोलॉजी, रेडियोलॉजी, ब्लड बैंक, पीडियाट्रिक ओपीडी, पीडियाट्रिक आईपीडी, एनआरसी और जनरल एडमिनिस्ट्रेशन को लिया गया है। वहीं सीएमओ डॉ हरिनंदन प्रसाद ने सभी नोडल अधिकारियों को चेकलिस्ट के अनुसार काम करने और एक सप्ता...