विकासनगर, मार्च 3 -- एनक्राफ्ट इंडिया के प्लांट परिसर में होली उत्साह से मनाई गई। परिसर में गीत-संगीत के साथ होली के रंगों की धूम रही। इस दौरान होली के पारंपरिक गीतों ने माहौल को उल्लासपूर्ण बनाया। कर्मचारियों के बीच मिठाइयों और स्वादिष्ट व्यंजनों का वितरण किया गया। प्रबंधन की ओर से टीम सदस्यों को होली की शुभकामनाएं दी गईं। उनके निरंतर परिश्रम व समर्पण के लिए आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कर्मचारियों ने रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियां दीं। वे होली के गीतों पर जमकर थिरके। महाप्रबंधक सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं बल्कि दिलों को जोड़ने का पर्व है। कार्यक्रम के अंत में कर्मचारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...