रामगढ़, जून 19 -- रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। उपायुक्त ऋतुराज ने शुक्रवार को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, आधारभूत सुविधाओं और एनक्यूएएस मूल्यांकन की प्रगति की समीक्षा की गई।

स्वास्थ्य केंद्रों की कमियाँ उपायुक्त ने स्वास्थ्य केंद्रों में चिन्हित कमियों को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने का निर्देश देते हुए कहा कि सभी स्वास्थ्य संस्थानों का एनक्यूएएस मूल्यांकन बेहतर किया जाए। उन्होंने प्रसव सेवाओं को सुदृढ़ करने, संस्थागत प्रसव बढ़ाने तथा स्वास्थ्य कर्मियों के एक्सपोजर विजिट को बढ़ावा देने पर जोर दिया। बैठक में स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक मेडिकल उपकरणों की उपलब्धता, लेबर रूम में सुधार, निर्माणाधीन स्वास्थ्य केंद्रों के नियमि...