जहानाबाद, जून 24 -- हुलासगंज, निज संवाददाता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हुलासगंज में बुधवार को स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को बेहतर बनाने एवं राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के प्रमाणीकरण की दिशा में बुधवार को राज्य स्तरीय क्वालिटी एश्योरेंस टीम द्वारा व्यापक असेसमेंट किया गया। यह भी पढ़ें- आयुष्मान आरोग्य मंदिर नटवा का ऑनलाइन एक्यूएएस असेसमेंटस्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण राज्य स्तरीय टीम के सदस्य डॉ. उमाशंकर सिंह एवं राजकमल ने स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं एवं सेवाओं की गुणवत्ता का गहन मूल्यांकन किया। टीम द्वारा राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के निर्धारित 9 प्रमुख क्षेत्रों के मानकों एवं मापदंडों के आधार पर चेकलिस्ट के अनुसार अस्पताल की व्यवस्थाओं की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र की साफ-सफाई व्यवस्थ...