रांची, जून 6 -- खलारी, प्रतिनिधि। एनके एरिया के क्षेत्रीय कार्यशाला में गुरुवार को स्टेन्ट फोरमैन बाबूलाल गंझू के निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया। शोकसभा में परियोजना पदाधिकारी अमित कुमार समेत कार्यशाला के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे। बता दें कि बाबूलाल गंझू का मंगलवार की रात 10 बजे रांची के सेम फोर्ड अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बुधवार को उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव कुर्बीज, थाना पतरातू, जिला रामगढ़ में किया गया। परियोजना पदाधिकारी अमित कुमार ने शोक सभा में कहा कि सीसीएल और कार्यशाला ने एक होनहार और समर्पित फोरमैन को खो दिया है। वे अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और दो पुत्रियों को छोड़ गए हैं। शोकसभा में कन्हाई पासी, इस्हाक अंसारी, भोला राम, रंजित केसरी, राम परिखा राम, कृष्णा राम, प्रमिला देवी, र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.