संभल, अप्रैल 9 -- शहर के एनकेबीएमजी डिग्री कॉलेज में प्रधानाचार्य ने गुरुवार को ध्वजारोहण कर तीन दिवसीय स्काउट गाइड का शुभारंभ किया । इस दौरान कॉलेज के शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य ने बताया कि स्काउट-गाइड समाज में जरूरतमंदों की निस्वार्थ सेवा करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने छात्रों को द्वितीय और तृतीय सोपान पूरा कर आगे बढ़ने की सलाह दी। उन्होंने यह भी बताया कि स्काउट-गाइड के प्रशिक्षण प्रमाणपत्र भविष्य में कई अवसर प्रदान करते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.