नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- मुंबई के नागपाड़ा इलाके में हुई 78 वर्षीय इकबाल इब्राहिम सेलिया की नृशंस हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। इस हत्या के पीछे कोई वर्तमान विवाद नहीं, बल्कि 27 साल पुराना बदला था। मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले में गैंगस्टर सादिक कालिया के भतीजे सादिक जावर और उसके साथी नौशाद मिठानी को नागपुर से गिरफ्तार किया है।क्या है पूरा मामला? 20 अप्रैल की शाम जब इकबाल सेलिया अपने घर में अकेले थे, दो हमलावरों ने उन पर तेज धार वाले हथियार से हमला कर दिया। हमला इतना भीषण था कि सेलिया के शरीर पर 20 से अधिक वार किए गए। जब सेलिया की पत्नी और बेटा घर लौटे, तो उन्होंने उन्हें खून से लथपथ पाया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मुख्य आरोपी सादिक जावर अब 27-28 वर्ष का है। अपने चाचा सादिक कालिया की मौत का बदला लेना च...