पीलीभीत, अगस्त 7 -- बिलसंडा, संवाददाता। कपड़ा व्यापारी पप्पू गुप्ता हत्याकांड में सुपारी शूटर रहे एक लाख के ईनामी बदमाश खीरी के सर्वजीत उर्फ शिवम के पुलिस एनकाउंटर मामले में डीएम ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए थे। सिटी मजिस्ट्रेट को जांच अधिकारी नामित किया गया था। प्रकरण में पहले 23 जुलाई तक का समय घटना के संबंध में जांच बयान और साक्ष्य के लिये दिया गया था। नियत अवधि में कोई भी बयान के लिये न आने पर अब जिला प्रशासन ने दोबारा 12 से 19 अगस्त तक समय तय किया है। इस अवधि में जांच अधिकारी सिटी मजिस्ट्रेट के दफ्तर जाकर कोई भी घटना से संबंधित बयान दर्ज करा सकता है।

हत्या की घटना बिलसंडा में 28 मई को कपड़ा व्यापारी पप्पू गुप्ता की अपने पड़ोसी पंकज से हो रहे लड़ाई झगड़े में बीचबचाव के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड मामले में 7 नामजद रम...