हिन्दुस्तान टीम, मई 16 -- बिहार के सीतामढ़ी जिले में शनिवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने एक किसान की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। वारदात महिंदवारा थाना क्षेत्र के नेउरी सिरखिरिया पथ पर दोपहर में हुई। मृतक रामा शंकर राय (46) महिंदवारा के बतरौली गांव के रहने वाले थे। वह गुरुग्राम में पुलिस एनकाउंटर में ढेर हुए दो लाख के इनामी कुख्यात सरोज राय और कई हत्याकांड में फरार चल रहे कुख्यात राकेश राय का पट्टीदार थे। बदमाशों ने उन्हें 7 गोलियां मारकर शरीर को छलनी कर दिया। अचेत अवस्था में पड़े किसान को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया है। दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या की घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। कुख्यात सरोज राय के पट्टीदार की हत्या के बाद फि...