नई दिल्ली, नवम्बर 11 -- पश्चिम बंगाल में मई 2026 में शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार बनने के बाद से अब तक 4 पुलिस एनकाउंटर हो चुके हैं, जिनमें से 3 मामले मासूमों से दुष्कर्म-हत्या के आरोपियों से जुड़े हैं। उत्तर दिनाजपुर के रायगंज में 12 साल की बच्ची से दरिंदगी के आरोपी की मुठभेड़ में मौत के बाद राज्य में एनकाउंटर नीति को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और उनकी कैबिनेट ने पुलिस की इस सख्त कार्रवाई का मजबूती से बचाव किया है। सीएम शुभेंदु अधिकारी ने साफ किया कि सरकार ने महिलाओं के खिलाफ अपराध, बलात्कार, हत्या, नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध घुसपैठ पर 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाते हुए पुलिस को 'फ्री हैंड' दिया हुआ है।अफसरों को इजाजत का इंतजार करने की जरूरत नहीं: सीएम शुभेंदु रायगंज ...