पटना, जून 23 -- एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं बिहार स्टेट बार काउंसिल के सदस्य वरीय अधिवक्ता योगेश चंद्र वर्मा ने राज्य में हो रहे एनकाउंटर पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले एक माह के भीतर 16 मुठभेड़ की घटनाएं हुई हैं। प्रदेश में कानून का शासन बनाए रखना आवश्यक है, लेकिन अन्य राज्यों की नकल करना उचित नहीं है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल के अनुभवों का भी उल्लेख किया। मंगलवार को एडवोकेट एसोसिएशन कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि भारत के संविधान, आपराधिक कानून और पुलिस मैनुअल में कहीं भी एनकाउंटर शब्द का उल्लेख नहीं है। यह भी पढ़ें- एनकाउंटर पर एडवोकेट एसोसिएशन ने उठाए सवाल कानून के विपरीत जाकर बुलडोजर कार्रवाई का भी कोई प्रावधान नहीं है। किसी भी नागरिक के मौलिक अध...