हिन्दुस्तान टीम, अगस्त 2 -- बुलंदशहर के सिकंदराबाद कोतवाली में तैनात रहे तत्कालीन थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज मलिक, उपनिरीक्षक अरुण कुमार, पुलिसकर्मी योगेश तथा चार अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ युवक से मारपीट, फर्जी एनकाउंटर की धमकी देकर छह लाख रुपये की उगाही करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई मेरठ जोन के डीआईजी कलानिधि नैथानी के आदेश पर की गई है। मामले में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सिकंदराबाद के मोहल्ला रिसालदारान निवासी सलमान ने डीआईजी को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि 30 अप्रैल 2026 की रात करीब 8:30 बजे सिकंदराबाद पुलिस उसे गुलावठी टोल प्लाजा के पास से उठाकर कोतवाली ले गई। वहां पुलिसकर्मियों ने पहले उससे 20 लाख रुपये की मांग की। जब उसने रुपये देने में असमर्थता जताई तो उसे एनडीपीएस ए...