पटना एनकाउंटर, मार्च 1 -- Patna Crime News: बिहार की राजधानी पटना में रविवार की सुबह-सुबह बंदूकें गरजीं। मरीन ड्राइव पर अपराधी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने वैशाली के कुख्यात अमित कुमार को ठोक दिया। पैर में गोली लगने से अमित घायल हो गया। उसे पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। यह कार्रवाई करके पुलिस ने एक आपराधिक वारदात को समय रहते नाकाम कर दिया है। अमित पुरुलिया जेल में बंद कुख्यात अपराधी सुबोध सिंह का गुर्गा है। उसके इशारे पर कोर्ट पेशी के दौरान रौशन उर्फ तात्या की हत्या की साजिश रची गई थी। सूचना मिली थी कि पेशी के बहाने पीएमसीएच आने के दौरान मरीन ड्राइव इलाके में वारदात को अंजाम देने की योजना थी। इस मामले में पुलिस ने बताया है कि पीरबहोर थानांतर्गत स्थित मरीन ड्राइव पर एक कुख्यात अपराधी अमित कुमार द्वारा किसी आपराधिक घटना को अंज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.