एनओसी न मिलने से मिर्जापुर-सोनभद्र की आधा दर्जन परियोजनाएं ठप
मिर्जापुर, जुलाई 1 -- मिर्जापुर, संवाददाता। वन विभाग से एनओसी न दिए जाने से मिर्जापुर और सोनभद्र की आधा दर्जन से अधिक परियोजनाओं पर निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। शासन से बीते एक वर्ष पूर्व इन परियोजनाओं पर निर्माण कार्य कराने के लिए कार्यदायी संस्थाओं को धन का भी आवंटन कर दिया है। इसके बावजूद अब तक एनओसी के अभाव में निर्माण कार्य रूका हुआ है। इससे परियोजना की लागत में भी वृद्धि हो रही है। वहीं ग्रामीणों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
परियोजनाओं का विवरण शासन ने मिर्जापुर और सोनभद्र में सड़कों और पुलो को निर्माण के लिए विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं को वित्तीय वर्ष-2024-25 में धन का आवंटन कर दिया था। इनमें आधा दर्जन से अधिक परियोजनाएं वन क्षेत्र के करीब होने के कारण वन विभाग को एनओसी देना है, लेकिन कार्यदायी संस्थाओं के अफसर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.