बस्ती, जून 6 -- बस्ती, निज संवाददाता। प्रदेश सरकार की ओर से लिफ्ट संचालन के लिए बनाए गए नियमों की जमकर अवहेलना की जा रही है। हालत यह है कि बिना पंजीकरण कराए केवल एनओसी लेकर ही लिफ्ट का संचालन धड़ल्ले से शुरू कर दिया जा रहा है। एनओसी जारी करते समय विद्युत सुरक्षा निदेशालय की ओर से जो कमियां पूरी करने की हिदायत दी जाती हैं, उसे भी पूरा नहीं कराया जाता है। कमियों को पूरा कराने की अनुपालन आख्या विद्युत सुरक्षा निदेशालय को नहीं दी जा रही है।

अलीगढ़ में हुई घटना अलीगढ़ में हुई घटना के बाद विद्युत सुरक्षा निदेशालय की नींद टूटी है। अब प्रदेश भर से लिफ्ट सुविधा वाले भवनों की सूची तैयार कराई जा रही है। कमियों की अनुपालक आख्या नहीं देने वाले लिफ्ट संचालकों की सूची तैयार कर अब ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई का शिकंजा कसने की तैयारी हो रही है।

पंजीकरण ...