पटना, सितम्बर 30 -- नालंदा खुला विश्वविद्यालय (एनओयू) के सत्र 2026-27 में नामांकन लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। विश्वविद्यालय में पूर्व से संचालित सभी पाठ्यक्रमों में नामांकन की प्रक्रिया जारी है। नामांकन की अंतिम तिथि आठ अक्टूबर है। विश्वविद्यालय ने कहा है कि एमसीए पाठ्यक्रम में नामांकन लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों ने पहले रजिस्ट्रेशन फार्म भरा था, इसके बाद 25 एवं 26 सितंबर को पटना स्थित मौलाना मजहरूल हक अरबी - फारसी विश्वविद्यालय में चयन प्रक्रिया में शामिल हुए थे। चयनित होने के बावजूद यदि कोई विद्यार्थी निर्धारित तिथि तक नामांकन नहीं लेता है, तो बाद में उसका नामांकन नहीं हो पाएगा। पूर्व की व्यवस्था के अनुसार विश्वविद्यालय में महिलाओं एवं ट्रांसजेंडर विद्यार्थियों को सभी पाठ्यक्रमों के शुल्क में 25 प्रति...