बागपत, मार्च 2 -- बागपत। काठा गांव के एनएस पब्लिक स्कूल में सोमवार को रंगों के त्यौहार होली का उत्सव बडे घूम-धाम से मनाया गया। जिसमें बच्चों व शिक्षकों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर भारतीय संस्कृति एवं एकता को जागृत किया। प्रबंधक आनंद चौधरी ने बताया कि होली के त्यौहार को सोहार्द, भाईचारे एवं राष्ट्रीय एकता का प्रत्तीक हैं। होली के रंगों के मेल से बने इंद्र धनुष के रंगों की तरह हमें एकता की प्ररेणा लेनी चाहिए। प्रधानाचार्या प्रियांशी चौहान ने बच्चों को प्राकृतिक रंगों से होली का त्यौहार मनाकर पर्यावरण को संतुलित रखने की सलाह दी। इस दौरान प्रबंधन समिति के सदस्य प्रदीप कुमार, अनिल कुमार शिक्षकों में विक्रांत दीक्षित, संजीव त्यागी, विपुल ढाका, प्रवीण कुमार एवं चंचल शर्मा, ज्योति त्यागी, सुधा, कामिनी, श्वेता व शिवानी आदि ने बच्चों को होली की शुभक...