जमशेदपुर, अप्रैल 10 -- टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन समझौते में हो रही देर और जबरन ईएसएस का मुद्दा गरमाने लगा है। एनएस ग्रेड के कमेटी मेंबरों ने गुरुवार को उपाध्यक्ष संजीव तिवारी और सहायक सचिव श्याम बाबू के नेतृत्व में यूनियन अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी का करीब ढाई घंटे तक उनके चैंबर में घेराव कर दिया। इस दौरान कमेटी मेंबरों के साथ उनकी तीखी बहस भी हुई। कमेटी मेंबरों ने शाम पांच बजे यूनियन कांफ्रेंस रूम में पहले बैठक की। इसके बाद अध्यक्ष का चैंबर जाकर उनका घेराव कर दिया। इस दौरान वहां डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह और कोषाध्यक्ष आमोद दुबे भी उपस्थित थे। कमेटी मेंबरों ने उनसे सवाल करना शुरू कर दिया कि वेज रिवीजन समझौते में क्यों देर हो रही है। वे एनएस ग्रेड के लिए कुछ नहीं कर रहे हैं। वेज रिवीजन में डीए प्रति प्वाइंट न्यूनतम छह रुपये...