सीवान, जनवरी 23 -- हसनपुरा। प्रखंड के सहुली पब्लिक हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज क्रिकेट मैदान में आज शुक्रवार को नेताजी सुभाषचंद्र बोस क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच खेला जायेगा। यह उद्घाटन मैच छपरा बनाम गोपालगंज के बीच 20- 20 ओवरों का खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट के संचालक राजद नेता अश्वत्थामा यादव ने बताया कि हर वर्ष की तरह नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती के मौके पर अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट होता रहा है। जहां इस नए वर्ष भी शुक्रवार से उद्घाटन मैच खेला जाएगा। इस मैच के अंपायर अजय यादव, अमन कुमार होंगे। कॉमेंटेटर तौहीद जया, सुमित कुमार, सुजीत साह, अमित कुशवाहा, नीरज कुमार, संदीप कुमार, अशोक यादव, दीपक कुमार, महेंद्र कुमार, निखिल कुमार, सर्वजीत कुमार, गुड्डू कुमार, निरंजन कुमार, क्यूम अहमद आदि होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...