बलरामपुर, मई 1 -- बलरामपुर, संवाददाता। उतरौला तहसील मुख्यालय पर नेशनल सेल्फ केयर टीम की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस दौरान टीम से जुड़े सदस्यों से मुलाकात कर उतरौला निवासिनी स्व. रामावती के निधन पर उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही परिजनों को शीघ्र आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए नेशनल सेल्फ केयर के जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि संस्था पत्रकार, अधिवक्ता व किसान सहित विभिन्न वर्गों के लोगों को जनसहयोग के माध्यम से आर्थिक सहायता प्रदान करती है। टीम से जुड़े किसी सदस्य के आकस्मिक निधन पर परिजनों को 10 लाख रुपये तक सहयोग देने की व्यवस्था है। इसके तहत प्रत्येक सदस्य मात्र 50 रुपये का अंशदान सीधे मृतक परिवार के खाते में भेजता है, जिससे छोटी-छोटी राशि मिलकर बड़ा सहारा बनती है। जिला...