रांची, अप्रैल 28 -- रांची, विशेष संवाददाता। एनएसयूआई ने रांची विश्वविद्यालय की ओर से स्ववित्तपोषित वोकेशनल कोर्स के तहत एमबीए और बीबीए विषयों के लिए संविदा के आधार पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने का विरोध किया है। एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष अमन अहमद ने इस पर आपत्ति जताते हुए इसे तत्काल रोकने की मांग की है। रांची विश्वविद्यालय की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार, इन विभागों में 6 पदों पर 11 महीने के अनुबंध पर सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति की जानी है। इनमें एमबीए (एचआर में-2, फाइनांस में-2, आईटी में-1) और बीबीए (फाइनांस-1) के पद शामिल हैं। आवेदन की प्रक्रिया 24 अप्रैल से शुरू होकर 20 मई तक चलेगी। इसके लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए 1500 रुपये और अनुसूचित जाति/जनजाति और ईडब्ल्यूएस के लिए 1000 रुपये आवेदन शुल्क भी रखा गया है।एनएसयूआई ने की ...